फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: धर्मपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष मंजू देवी और उपाध्यक्ष गौरव कुमार ने ली शपथ

पंचायत समिति धर्मपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजू देवी और उपाध्यक्ष गौरव कुमार ने गुरुवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने दोनों जनप्रतिनिधियों को विधिवत शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। शपथ लेने के बाद पंचायत समिति अध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास, ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सभी सदस्यों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उपाध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि पंचायत समिति के माध्यम से क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से पंचायत समिति धर्मपुर विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। इस अवसर पर एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंचायत समिति के सभी सदस्य जनहित को सर्वोपरि रखते हुए क्षेत्र के विकास में सकारात्मक योगदान देंगे और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाएंगे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के सफल कार्यकाल की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें