मंडी के सेरी मंच पर जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शानन परियोजना हमारी है हमारी रहेगी, पंजाब को पैर पीछे खींचने होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब बड़ा भाई तो हिमाचल के शानन प्रोजेक्ट को लौटाए। लीज अवधि खत्म होने के बाद प्रोजेक्ट न मिलने पर कांग्रेस सरकार ने मामला सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचाया। इस मामले का पंजाब पुनर्गठन सम्पति कानून को लेकर नहीं कोई लेना देना। केंद्र सरकार हिमाचल की मदद करे और एकमुश्त कर्ज माफ करे।