फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा के राज्य स्तरीय जन आक्रोश जत्थे ने भराड़ी में किया प्रदर्शन, राकेश सिंघा भी रहे माैजूद

Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 03:56 PM IST

माकपा के राज्य स्तरीय जन आक्रोश जत्थे ने शनिवार को धर्मपुर क्षेत्र के भराड़ी-सजाओपीपलु में नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम से केंद्र सरकार के जन विरोधी फैसलों के खिलाफ संदेश दिया और 24 मार्च को दिल्ली के राम लीला मैदान में होने वाली राष्ट्रीय रैली में भागीदारी करने का आह्वान किया। भराड़ी राज्य स्तरीय जन आक्रोश जत्थे के पहुंचने से पहले सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रैली निकाली और स्मार्ट मीटर के विरोध में नारेबाजी की। इसकी अगुआई भूपेंद्र सिंह ने की और जनसभा की अध्यक्षता डॉ. विजय कौशल, सुरेश शर्मा और रणताज राणा ने की। पार्टी नेता व पूर्व विधायक राकेश सिंघा, राष्ट्रीय सचिवमंडल सदस्य विक्रम सिंह और राज्य संजय चौहान और भूपेंद्र सिंह ने इत्यादि ने संबोधित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें