भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की लोकल कमेटी सदर ने मांगों के समर्थन पर शनिवार को सेरी चानणी में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एडीएम को एक मांग पत्र दिया, जिसमें मांग की गई कि शहर में पीने के पानी के बिल 6 महीनों से नहीं आ रहे हैं। पानी के बिल 3 महीने का इकट्ठा आने के कारण शहरवासियों को एक साथ चुकाना मुश्किल होता है। ये बिल जल शक्ति विभाग हर महीने दे। लोकल कमेटी सचिव सुरेश सरवाल ने कहा कि शहर में स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। गलियों से तारों के जाल हटाए जाएं। आवारा कुत्तों का आतंक से निजात दिलाई जाए। इस अवसर पर राजेश शर्मा, रमेश गुलरिया, गोपेंद्र, सुरेंद्र, प्रवीण, दीपक मौजूद रहे।