फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मजदूर दिवस पर सीटू ने सरकाघाट से शुरू किया जनजागरण अभियान

सीटू से सबंधित मजदूरों ने आज 1 मई को सरकाघाट में मजदूर दिवस मनाया। जिसमें ध्वजारोहण के बाद मई दिवस के शहीदों को याद किया गया। जिसमें सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, खण्ड अध्यक्ष दिनेश काकू, सुरेश शर्मा, मान सिंह, प्रमीला ठाकुर, सन्तोष कुमार, सुरेश सन्नी, विशाल, अजय, अशोक, रीना, कंचना, कृष्णा, सीता, अंजू, सत्या, रेखा, बिमला, कुसमा, रीना, शिला, रमेश चंद भारद्वाज, राजकुमारी इत्यादि सहित दर्जनों मजदूरों ने भाग लिया। इस मौके पर सीटू ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीटू से जुड़ी मिड डे मील, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मनरेगा एवं निर्माण मज़दूर, रेहड़ी तथा सफाई मजदूर यूनियनें आज से लोकसभा चुनावों के लिए सीटू द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र को सभी यूनियन सदस्यों और आम जनता में वितरित करने के लिए अभियान शुरू किया है जो 30 मई सीटू के स्थापना दिवस तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें