फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीईओ मनीष गर्ग ने मंडी में लिया चुनावी प्रबंधों का जायजा, मतगणना केंद्रों, स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए सम्मेलन कक्ष में लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिला में विभिन्न गतिविधियों के लिए नियुक्ति किए गए नोडल अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से लोकसभा निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूरक तरीके से संपन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक किया जाए ताकि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों में गत चुनावों में 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है, वहां पर बूथ लेवल आइकन बनाए जाएं और अधिक से अधिक जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों से जुड़े इंतजामों, ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, वेब कास्टिंग, सी-विजिल एप की शिकायतों के निपटारे, आदर्श आचार संहिता की अनुपालना तय बनाने, स्वीप गतिविधियों एवं अन्य चुनावी प्रबंधों का जायजा भी लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें