फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धर्मपुर में भाजपा की जीत का जश्न, जय श्रीराम के नारों से गूंजा क्षेत्र

भाजपा को पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली जीत की खुशी में धर्मपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को बधाइयां देकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और भाजपा के समर्थन में नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, मजबूत नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित समस्त केंद्रीय नेतृत्व को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में पार्टी और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। रजत ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है, जिसका असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे धर्मपुर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और देर तक जश्न का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें