फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धर्मपुर कॉलेज परिसर में कांग्रेस सेवा दल की बैठक पर भाजपा ने उठाए सवाल

Krishan Singh Updated Fri, 10 Jul 2026 04:06 PM IST

स्थानीय कॉलेज परिसर में आयोजित कांग्रेस सेवा दल की बैठक को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने कॉलेज परिसर में राजनीतिक गतिविधियां आयोजित किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रजत ठाकुर ने कहा कि शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों की शिक्षा, अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए होते हैं। ऐसे में यदि किसी राजनीतिक दल की बैठक कॉलेज परिसर में आयोजित की गई है तो यह जानना आवश्यक है कि इसकी अनुमति किसने दी और किन नियमों के तहत दी गई। रजत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग को भी इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी शिक्षण संस्थान का राजनीतिक मंच के रूप में उपयोग न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें