धर्मपुर दौरे पर आए प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हो रहे लोकसभा चुनाव व विधानसभा के लिए उपचुनाव में भाजपा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। कांग्रेस के मुखिया सुखविंद्र सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने कुनबे को बचाने में लगे हैं, लेकिन इनके विधायक इनसे दुखी है। इसके साथ प्रदेश की जनता भी इस सरकार से दुखी है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाएं देश के प्रधानमंत्री ने पहुंचाई हैं। तीसरी बार देश में मोदी की सरकार बनेगी और प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी। लोकसभा का चुनाव देश में सात चरणों में पूरा होगा। वहीं हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में 1 जून को होगा। कहा कि आने वाले समय में नौ विस क्षेत्रों में नहीं, बल्कि इससे ज्यादा विस क्षेत्रों चुनाव होंगे। प्रदेश से कांग्रेस सरकार जाएगी। पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन हो रहे है, उसी कड़ी में धर्मपुर विस क्षेत्र में भी सम्मेलन हुआ है।