फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: छोटी उम्र में बड़ा मुकाम: सुंदरनगर की नाै वर्षीय आराध्या नृत्य में दिखा रहीं हुनर

महज 9 वर्षीय आराध्या ने अपनी नृत्य प्रतिभा के दम पर कम उम्र में ही प्रदेश भर में अलग पहचान बना ली है। सात वर्ष की उम्र से मंच पर प्रस्तुति दे रही आराध्या ने मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर कई प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। आराध्या ने बेहद कम समय में यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। हर प्रस्तुति के साथ उनका प्रदर्शन और निखरता जा रहा है, जिससे वे बाल कलाकारों के बीच प्रेरणा बनकर उभरी हैं। आराध्या को कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। आराध्या की प्रतिभा की सराहना बॉलीवुड जगत में भी हुई। अभिनेता राहुल राय ने बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में भी आराध्या ने अपने नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर उनकी प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। आराध्या की माता रेखा ने बताया कि आराध्या बचपन से ही नृत्य के प्रति समर्पित रही हैं और प्रतिदिन नियमित अभ्यास करती हैं। परिवार का पूरा सहयोग उन्हें मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें