फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीचौकी: सड़कें बंद, पेटियों में सड़क रहा सेब, हिमाचल किसान सभा ने जताया रोष

Krishan Singh Updated Thu, 11 Sep 2025 03:15 PM IST

हिमाचल किसान सभा लोकल कमेटी बालीचौकी विभिन्न विभागों की ओर से मुख्य रूप से उद्यान और कृषि विभाग की ओर से आपदा में हुई फसलों की क्षति का आकलन ना करना पूरी तरह से निंदनीय है व चिंता का विषय है । बालीचौकी पूरे क्षेत्र में भारी बारिश के कारण लोगों के घरों के साथ बड़े पैमाने में भूमि और फसलों का नुकसान हुआ है। मुख्य रूप से अनार और सेब की फसल का नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण सेब और अनार की फसल बर्बाद हो गई। बची हुई फसल सड़कें खराब होने के कारण मंडियों में नहीं पहुंच पाने के कारण बर्बाद हुई है। लेकिन उद्यान और कृषि विभाग अपने कार्यालय से बाहर नहीं निकले । किसान सभा ने मांग की है कि उद्यान और कृषि विभाग जल्द अपने क्षेत्र में बगीचे का दौरा करते हुए नुकसान का आकलन करे साथ ही किसान सभा प्रदेश सरकार से यह भी मांग करती है कि तबाह हुई फसलों का मुआवजा किसानों को दिया जाए। किसानों द्वारा खेती को बेहतरीन बनाने के लिए केसीसी के माध्यम से लिए गए लोन को माफ किया जाए। इसके साथ ही फसल बीमा योजना का मुआवजा शीघ्र किसानों को दिया जाए। यह मांग किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा, सेब उत्पादक संघ लोकल कमेटी अध्यक्ष ओमचंद, सचिव यदुनंदन राय, किसान सभा संयोजक प्रकाश चंद व दलीप कुमार ने संयुक्त बयान में की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें