फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: 86 लाख से बनकर तैयार हुआ बाखली फुटब्रिज, डेढ़ दर्जन पंचायतों को मिली राहत

Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 10:49 AM IST

पंडोह के साथ लगते सराज विधानसभा क्षेत्र के बाखली में 86 लाख की लागत से बाखली फुटब्रिज बनकर तैयार हो गया है। बड़ी बात यह है कि इस पुल के बन जाने से सराज क्षेत्र की लगभग डेढ़ दर्जन पंचायतों को राहत मिली है। लेकिन अभी भी ग्रामीणों को वाहन योग्य पुल के बनने का इंतजार है। वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा में सराज विधानसभा क्षेत्र के बाखली खड्ड पर बने दो प्रमुख पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसमें वाहन योग्य कुकलाह पुल और बाखली फुटब्रिज शामिल थे। इन पुलों के टूटने से सराज क्षेत्र की लगभग तीन दर्जन पंचायतों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बाखली फुटब्रिज के टूटने के कारण स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं। लोगों के पास आवागमन के दो ही साधन रह गए थे। या तो खड्ड को पैदल पार करो या फिर कई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद रोपवे से होकर जाओ। अब इस फुटब्रिज के बनने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें