फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल में भूस्खलन से बैजनाथ-कांडापतन मार्ग बाधित, कोठी में फंसा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है। बैजनाथ-नेरी-कांडापतन मार्ग पर कोठी के पास बीती रात एक ट्रक मलबे में फंस गया और पलटते-पलटते बचा। गौरतलब है कि यह मार्ग पिछले दो महीनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बंद है, जिससे हजारों लोगों का संपर्क मुख्य सड़क से टूट गया है। ट्रक चालक को सड़क की खराब स्थिति का अंदेशा नहीं था। जैसे ही वह बीती रात कोठी के पास पहुंचा,भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई सड़क को ठीक से नहीं देख पाया और ट्रक बीच सड़क पर ही मिट्टी में धंस गया। चालक ने किसी तरह पूरी रात ट्रक में ही बिताई। स्थानीय निवासियों मंजू, सुशील,अजय, विक्की, सतीश और दीपक ने बताया कि यह क्षेत्र का एकमात्र संपर्क मार्ग है, जिसके बंद होने से स्कूली बच्चों और सरकारी कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक कठिनाई बीमार व्यक्तियों को हो रही है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि उन्हें ट्रक फंसने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा साइन बोर्ड लगाया गया था, जो बारिश की वजह से उखड़कर कहीं गिर गया है। जल्द ही विभाग द्वारा दोबारा साइन बोर्ड लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें