फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: छोटी काशी मंडी पहुंचे बड़ादेव कमरुनाग, डीसी ने किया स्वागत, भक्तिमयी हुआ शहर

Krishan Singh Updated Sat, 14 Feb 2026 05:47 PM IST

मंडी जनपद के अराध्य बड़ा देव कमरूनाग छोटी काशी मंडी पहुंच गए हैं। शनिवार दोपहर बाद डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने राज माधव राय मंदिर के बाहर विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद देव कमरूनाग का स्वागत किया। इसके बाद देव कमरूनाग की छड़ी को राजमहल ले जाया गया जहां राज परिवार के मुखिया ने देवता का रीति रिवाजों के अनुसार स्वागत किया। इसके बाद देव कमरूनाग की छड़ी को टारना माता मंदिर ले जाया गया। अब देव कमरूनाग 8 दिनों तक टारना माता मंदिर में ही विराजमान रहेंगे और हजारों की संख्या में उनके भक्त यहां आकर दर्शन करके आशीवार्द प्राप्त करेंगे। बता दें कि मंडी में प्राचीन काल से मनाए जा रहे शिवरात्रि महोत्सव का आगाज देव कमरूनाग के मंडी आगमन से ही माना जाता है। देव कमरूनाग वर्ष में सिर्फ एक बार शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने के लिए ही मंडी आते हैं। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि देव कमरूनाग से उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की है। उन्होंने कहा कि देवता के आने से महोत्सव का आगाज हो गया है। उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई भी दी। सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की तरह इस बार भी 216 पंजीकृत देवी देवताओं को शिवरात्रि महोत्सव का निमंत्रण दिया गया है। शनिवार को देव कमरूनाग सहित कुछ प्रमुख देवी-देवताओं का आगमन हो गया है जबकि अधिकतर देवी-देवताओं का आगमन कल यानी शिवरात्रि वाले दिन होगा। उन्होंने इस बार शिवरात्रि देवी-देवताओं के बैठने के लिए उचित स्थान मुहैया करवाने के लिए प्रशासन का आभार भी जताया। बता दें कि कल शिवरात्रि के उपलक्ष पर सुबह 10 बजे एक लघु जलेब यानी शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा राज माधव राय मंदिर से लेकर बाबा भूतनाथ मंदिर तक निकलेगी। यहां डीसी मंडी विधिवत पूजा अर्चना करेंगे। कल दिन भर डीसी मंडी विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजन करेंगे। इसके बाद सोमवार को 7 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का डिप्टी सीएम द्वारा विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। सोमवार 16 फरवरी को दोहपर बाद भव्य जलेब निकलेगी और पड्डल मैदान पहुंचेगी जहां इस महोत्सव का आगाज होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें