फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा की मिसाल: माता त्रिपुर भैरवा मंदिर कमेटी पंडोह की लंगर सेवा बनी श्रद्धा और सेवा का प्रतीक

माता त्रिपुर भैरवा मंदिर कमेटी, सात मील पंडोह की सेवा भावना ने जनसेवा की मिसाल कायम कर दी है। लगातार आठ दिन से चल रही लंगर सेवा के तहत कमेटी के लगभग 30 समर्पित सदस्य अब तक 9,000 से अधिक लोगों को निशुल्क भोजन परोस चुके हैं। दिन में दो समय सुबह और शाम तकरीबन 1200 लोगों को गरम और ताजा खाना खिलाया जा रहा है। इस लंगर सेवा में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी सहयोग कर रहे हैं। इस सेवा में सबसे खास बात यह है कि लंगर सेवा सिर्फ एक स्थान पर नहीं, बल्कि जाम में फंसे हर एक यात्रियों तक पहुंचाई जा रही है। दो गाड़ियों में सवार दो विशेष टीमें पूरे हाईवे पर घूम-घूम कर जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा रही हैं, सात मील से लेकर पंडोह डेम कैंची मोड़ तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। कमेटी के सदस्य सौरव गुलेरिया उर्फ कान्हा बताते हैं कि हमारा उद्देश्य है कि कोई भूखा न रहे। जाम में फंसे लोग परेशान रहते हैं, इसलिए हम खुद उनके पास जाकर उन्हें खाना खिला रहे हैं। बताया कि हर रोज लगभग 2 प्रकार की सब्जी और दाल, लगभग 1000 रोटियां और लगभग 1 क्विंटल 20 किलो चावल बनाए जाते है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें