फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी पड्डल मैदान की बोली से प्रशासन मालामाल, व्यापारी व ग्राहक महंगाई से परेशान

Krishan Singh Updated Wed, 20 Mar 2024 01:26 PM IST

मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले मेले में पड्डल मैदान की नीलामी से जिला प्रशासन ने बेशक लगभग पांच करोड़ इक्ठ्ठा कर लिए लेकिन मेले में पहुंचने वाले व्यापारी व ग्राहक बिल्कुल भी प्रसन्न नजर नहीं आ रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार उन्हें इस बार स्टॉल पिछले साल की अपेक्षा अधिक महंगे मिले हैं। इस कारण इस बार मेला महंगा हो गया है। वहीं ग्राहकों के अनुसार मेले में वस्तुएं पिछले साल की अपेक्षा इस बार ज्यादा महंगी हो गई हैं। मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान पड्डल मैदान में हर साल आयोजित होने वाले शिवरात्रि मेला के दौरान 6 हैंगर की बोली इस साल 3 करोड़ 25 लाख में लगी है। जबकि पिछले साल 1.57 करोड़ बोली लगाई गई थी। छोटा पड्डल मैदान में झूले लगने वाले स्थान पर 92 लाख की बोली लगी है, जो पिछले साल की अपेक्षा 27 लाख अधिक है। इसके अलावा रेहड़ी-फड़ी की नीलामी 51 लाख में हुई है जो पिछले साल की अपेक्षा 11 लाख अधिक है। तंबोला के लिए 13 लाख की बोली लगाई गई हैं जो कि पिछले साथ के मुकाबले 3 लाख 66 हजार 620 रुपये अधिक है। मेले में आए चंबा के व्यापारी रोहित कुमार ने बताया कि वे पिछले 3 साल से मंडी शिवरात्रि मेला लगाते आए हैं। लेकिन इस बार मेले में स्टॉल भी महंगे मिले हैं और बिक्री बिल्कुल कम है। जिस कारण इस साल खरीदी गई दुकानों का किराया भी पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। वहीं हरियाणा के मुकेश आए व्यापारी मुकेश ने बताया कि पिछले साथ मेला के दौरान 18 हजार की किराया दिया था। इस बार उसी जगह के 25 हजार रुपये देने पड़े हैं, अभी तक शिवरात्रि में सेल न के बराबर है और ग्राहक उनकी दुकानों में नहीं पहुंच रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें