फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABVP Protest: छात्र संघ चुनाव बहाली और फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, तालाबंदी की चेतावनी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी इकाई ने बुधवार को छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव बहाल करने, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई फीस वापस लेने और कॉलेज से जुड़े अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इकाई अध्यक्ष कर्ण धामी ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार है और इसे जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान और पूर्व दोनों सरकारों ने चुनाव से पहले छात्र संघ चुनाव बहाल करने का वादा किया था, लेकिन अब इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव बंद होने से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं उठाने के लिए प्रभावी मंच नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई फीस का विरोध करते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। कर्ण धामी ने चेतावनी दी कि यदि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई और छात्र हितों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो एबीवीपी अपना आंदोलन और तेज करेगी। जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय में तालाबंदी जैसे कदम उठाने से भी संगठन पीछे नहीं हटेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें