अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सुबह 9:30 बजे राजकीय वल्लभ महाविद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। छात्र हित से जुड़ी मांगें न मानने से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गेट पर ताला लगने से विद्यार्थी अपनी अपनी कक्षाओं में प्रवेश नहीं कर पाए। पुलिस थाना सदर के जवानों ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समझाया। कालेज प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद करीब सवा दस बजे ताला खुलवाया। इसके बाद ही विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रवेश कर सके। गुस्साए छात्र करन, चिराग आदि ने फीस वृद्धि पर एतराज जताया। छात्र संघ के चुनाव बहाली के साथ कालेज की अन्य मांगों को भी उठाया।