फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने को पहुंचे 25 पोर्टर, प्रभावितों से मिले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

मंडी जिला के सराज क्षेत्र में बादल फटने से आई आपदा के प्रभावितों तक राशन व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने में प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वयंसेवी व स्थानीय लोग एकजुट होकर प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को सुबह ही मनाली से पहुंचे 25 पोर्टर (ढुलाई करने वाले मजदूर) बगस्याड से राशन सामग्री लेकर पैदल ही थुनाग की ओर रवाना हुए। वहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार को सराज क्षेत्र के अंतर्गत बादल फटने की घटना के बाद आई बाढ़ व भूस्खलन प्रभावितों से पंचायत घर बाड़ा में मिले। उन्होंने प्रभावितों को प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही राहत कार्यों का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें