मंडी शहर के भ्यूली में स्थित भीमाकाली मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 250 के करीब स्कूली बच्चों ने भाग लिया। बता दें, मंडी निवासी विनय कुमार बावा और प्रोफेसर सीमा बावा के स्वर्गीय बेटे अभिनव बावा की स्मृति में परिजन हर साल जनवरी में इस प्रतियोगिता को करवाते आए हैं। इस मौके पर परिजनों की ओर से सभी के लिए प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया था। धार्मिक प्रतियोगिता की आयोजक व स्वर्गीय अभिनव बावा की बहन आभा बावा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 242 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में करवाया गया, जिसका परिणाम अप्रैल माह में भ्यूली में होने वाले वैखाशी मेले में निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को उनकी ओर से एक-एक कार्डबोर्ड भी उपहार स्वरूप दिया गया।