फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में हुआ सर्व टीजीटी महासंघ का जिला स्तरीय अधिवेशन

Krishan Singh Updated Sun, 18 Jan 2026 05:09 PM IST

हिमाचल प्रदेश सर्व टीजीटी महासंघ का जिला स्तरीय अधिवेशन रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मंडी जिला भर से सैकड़ों शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कर हुंकार भरी और अपनी एकता का परिचय दिया। राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने बताया कि सम्मेलन में चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग से मांग उठाई गई कि सभी टीजीटी अध्यापकों को पंजाब की तर्ज पर 45,400 का पे स्केल दिया जाए। पहले की तरह साल में दो बार सभी को नियमित किया जाए। सभी विभागों में 4-9-14 का लाभ दिया जाए। राज्य अध्यक्ष ने कहा कि सभी शिक्षक एकजुट हैं और हम अपने हक की लड़ाई को सरकार के समक्ष मजबूती से जारी रखेंगे। सम्मेलन के बाद मंडी जिला कार्यकारणी का गठन भी किया गया। इसमें जगदीश शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। जबकि तेज सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वनिता शर्मा व चारू लता उपाध्यक्ष, स्मृति ठाकुर महासचिव, सपना सहसचिव, नील गगन वित्त सचिव, रणवीर सिंह प्रेस सचिव, सुशील, महेश लेखा परीक्षक, कृषण यादव मुख्य संरक्षक चुने गए। इस अवसर पर राज्य कार्यकारणी अध्यक्ष सुनील ठाकुर, महासचिव सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, वित्त सचिव संजय ठाकुर, सह सचिव मनु देव शर्मा, प्रेस सचिव अनिल, अविनाश सैनी, तिलक राज, अश्वनी शर्मा अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें