हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के कहर से बचाने, अभिभावकों व युवाओं को जागरूक करने के लिए धर्मपुर खंड नशा मुक्ति समिति ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह बांदल से कमलाह गलू तक हिमाचली धावकों की विभिन्न आयु वर्ग में राज्य स्तरीय दाैड़ का आयोजन किया। इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के 118 युवकों-युवतियों ने भाग लिया। जिनमें 87 युवा और 31 युवतियों ने भाग लिया। दौड़ को सुंदरनगर निवासी सेवानिवृत प्राचार्य डॉक्टर पदम गुलेरिया ने हरीझंडी दिखा कर रवाना किया। वहीं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं परशुराम खेल पुरस्कार विजेता पुष्पा ठाकुर भी शामिल हुईं। मुख्यातिथि विधायक चंद्रशेखर ने पहले दस स्थानों तक आने वाले सभी वर्गों के विजेताओं को डेढ़ लाख रुपये से भी अधिक के नगद इनाम वितरित किए गए जो विभिन्न खेल प्रेमियों ने प्रायोजित किए थे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश नेटबाल टीम को प्रथम बार पदक जीतने पर सम्मानित किया गया, जिसमें अधिकांश खिलाड़ी धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के हैं। वहीं बीमारी से झूझ रहे डरवाड़ निवासी पूर्व एथलीट मनोज वर्मा को नशा मुक्ति अभियान समिति के अध्यक्ष भूपिंदर भूप्पी ने इलाज के लिए 21 हजार रुपये सहायता राशी भी प्रदान की गई। इस अवसर परपूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य शिवकुमार वर्मा, चोलथरा पंचायत के प्रधान डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य व सभी विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।