फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मनाली विंटर कार्निंवल में युवक की हत्या, बोतल से गले पर किया वार, एसपी ने ये कहा

Krishan Singh Updated Thu, 23 Jan 2025 12:27 PM IST

राष्ट्र स्तरीय मनाली विंटर कार्निंवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। कार्निंवल के दौरान नगर परिषद के कार्यालय के समीप अचानक युवक का किसी ने गला रेत दिया। हालांकि युवक को पुलिस अस्पताल लेकर आ रही थी लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, मनुरंगशाला में विंटर कार्निंवल के कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के कार्यालय के पास दर्शकदीर्घा में ही वशिष्ट के दक्ष का किसी ने बोतल से गले में वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह से लहूलुहाल हो गया। गुरुवार सुबह 10:00 बजे ही विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम रमण कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा भी मौके पर पहुंचे। हत्या मामले की जानकारी देने के लिए एसपी गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन खुद मनाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि हत्या मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि युवक को बोतल से गले में वार किया गया। पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में और गिरफ्तारी होने की संभावना से उन्होंने इन्कार नहीं किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें