फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच धारा में फंसी महिला, रेस्क्यू टीम और स्थानीय युवाओं ने बचाई जान

मणिकर्ण घाटी में कटागला के पास पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ जाने से एक महिला बीच में फंस गई। जिसके लिए लिटिल रेवेल रेस्क्यू दल के युवाओं और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और रस्से के सहारे महिला को सुरक्षित बचाया। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार रात करीब दस बजे की है जब एक नेपाल की महिला नागरिक जो क्षेत्र में पोटर का काम करती है। वह अचानक नदी पर बनी पैदल पुलिया को पार कर रही थी तो उस दौरान पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने आपदा मित्र शिव राम को दी और वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और महिला को सुरक्षित बचा लिया। लिटिल रेवेल रेस्क्यू दल के निदेशक एवं आपदा मित्र शिव राम ने बताया कि समय पर सूचना मिलने के कारण महिला को सुरक्षित बचा लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें