फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कुल्लू में 76 पंचायतों के लिए हो रहा मतदान, मतदाताओं में उत्साह

कुल्लू जिले में पंचायतीराज चुनाव के लिए अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है। सुबह के वक्त जिला में हुई रिमझिम बारिश के बाद मौसम सुहाना बन गया है और लोग बड़ी संख्या में मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। तीसरे चरण के लिए जिला की 76 पंचायत में मतदान हो रहा है और इसमें करीब एक लाख मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। वोटिंग के लिए युवाओं, महिला और बुजुर्गों सभी में उत्साह देखने को मिल रहा है। उपयुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि 76 पंचायत में सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो गया है जो दोपहर बाद 3:00 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य की मतगणना शुरू होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें