फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भुंतर एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए बनाई जा रही दीवार के विरोध में डीसी से मिले ग्रामीण

भुंतर एयरपोर्ट में ब्यास नदी के किनारे सुरक्षा दीवार लगाने का लोगों ने विरोध किया है। भुंतर एयरपोर्ट में ब्यास नदी के किनारे सुरक्षा दीवार के अलावा वायर क्रेट वाल लगाने के विरोध में क्षेत्र के लोग उपयुक्त कुल्लू से मिले। इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत भुईन के 1 से 4 और नगर पंचायत भुंतर के वार्ड नंबर चार के लोगों ने बुधवार को सुरक्षा दीवार निर्माण स्थल पर पहुंचकर कड़ा एतराज जताया। लोगों का तर्क है कि हालांकि एयरपोर्ट में एक सुरक्षा दीवार लगाई जा चुकी है, लेकिन इस सुरक्षा दीवार से करीब 20 फीट आगे एक और सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है जिससे नदी का बहाव उनकी बस्ती की तरफ मुड़ गया है है और यहां 60 से अधिक घरों को खतरा पैदा हो गया है। भुईन पंचायत के पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह जम्बाल ने बताया कि इस संदर्भ में उपयुक्त कुल्लू से मुलाकात की है जिन्होंने लोगों को इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें