कुल्लू जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ व दो अन्य पैरा मेडिकल स्टॉफ की ओर से किए गए दुर्व्यवहार के लिए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। यह बात मंगलवार को सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कही। वह क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के बाहर चल रहे अनशन का समर्थन देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वह पूरा समर्थन करते हैं और उनकी तरफ पूरा सहयोग रहेगा। कहा कि इस मामले की दो अलग-अलग जांच कमेटियां कर रही हैं। एक कमेटी एसडीएम की अगवाई में न्यायिक जांच कर रही है तो दूसरी टीम अस्पताल प्रशासन द्वारा गठित पांच सदस्य कमेटी कर रही है। कहा कि डाॅक्टर सहित तीनों कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे। वहीं अनशन पर बैठे बंटी सराजी की चार मांगें हैं, उनको भी जांच में शामिल किया जाएगा। उन्होंने डाॅक्टर के 100 नर्सों को निलंबित करने की मांग की है। लेकिन जब तक उनकी मांग पूरी होती उनका अनशन जारी रहेगा।