उदयपुर-किलाड़ पांगी मार्ग भूस्खलन के चलते दो स्थानों पर अवरूद्ध हो गया है। ऐसे में पांगी की तरफ लाहौल से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। बीआरओ की टीमें सड़क की बहाली में जुटी हुई हैं। अभी तक मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। प्रशासन ने यात्रियों से दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।