फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बेहतर विद्यार्थी ही नहीं, राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं तृषा ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल (किंजा) की छात्रा तृषा ठाकुर एक बेहतर विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी है। मेधावी छात्रा ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर में सातवां और जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। ऐसे में छात्रा का विद्यालय प्रबंधन ने भव्य स्वागत किया और उसे सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य चिमन लाल ने कहा कि छात्रा ने केवल स्कूल, गांव और घाटी, बल्कि जिला का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि छात्रा बेहतर खिलाड़ी भी है और विगत वर्ष खो-खो में राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें