भुंतर-कुल्लू मार्ग में शुक्रवार रात को भारी बारिश के चलते शास्त्रीनगर के पास एक पेड़ गिर गया। इससे मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक यातायात के लिए बंद रहा। इस कारण यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिला मुख्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर शास्त्रीनगर में हुई इस घटना से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोगों ने पावरचेन, कुल्हाड़ी और दराट लेकर पेड़ को टुकड़ों में काटकर पेड़ को किनारे किया और मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया।