फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बनोगी में हुआ खुना रुहणी की परंपरा का निर्वहन, पंडीर ऋषि के समक्ष महिलाओं ने की धान की रोपाई

देवभूमि कुल्लू में सदियों से देव परंपराओं का आज भी बखूबी निर्वहन हो रहा है। सैंज घाटी के बनोगी के खुना में देवता पंडीर ऋषि के सम्मान में धान की रोपाई (रुहणी) की गई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवता पंडीर ऋषि के समक्ष यह परंपरा निभाई गई। देवता ने हारियानों संग धान रोपाई के वाले खेतों में देवनृत्य किया। यह नजारा काफी आकर्षक था। देव परंपरा के निर्वहन का साक्षी बनने के लिए यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचे हुए थे। देवता पंडीर ऋषि के कारदार लोतम राम ने कहा कि महिलाओं ने देवता के समक्ष धान की रोपाई की। ऐसे देव कार्यो से गांव के लोगो में भाईचारा भी बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें