फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गर्मी से राहत पाने के लिए लाहौल की वादियों को निहारने पहुंचे पर्यटक, पहाड़ी गीतों पर डाली नाटी

लाहौल की वादियों को निहारने के लिए कोकसर पहुंचे सैलानियों ने शनिवार को नाटी डाली। पहाड़ी तरानों पर सैलानी झूमते नजर आए। देश के विभिन्न राज्यों में गर्मी से निजात पाने के लिए सैलानी लाहौल की वादियों में पहुंच रहे हैं। शनिवार को सैलानियों ने रोहड़ू मेरी आम्मिए गीत पर धमाल मचाया। अटल टनल रोहतांग को पार कर कोकसर इन दिनों स्नो प्वाइंट बना हुआ है। वीकेंड पर कोकसर में हजारों सैलानी पहुंचे। पर्यटक जहां बर्फ में अठखेलियां कर रहे हैं तो वहीं कोकसर के स्नो प्वाइंट पर हिमाचली गीत पर नाटी डाली। रोहड़ू जाणा मेरी आम्मिये रोहड़ू जाणा हो... गीत पर सैलानी खूब थिरके। सोशल मीडिया में भी वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग नाटी को बहुत पसंद कर रहे हैं। गुनगुनी धूप होने से सैलानियों ने बर्फ की सफेद वादियों में नाचगान के साथ साहसिक गतिविधियों का भी लुत्फ उठाया। कारोबारियों ने भी इसका लुत्फ उठाया। स्थानीय निवासी तोबज्ञा, रवि और दीपू ने बताया कि कुछ सैलानी समूह में आए थे। उन्होंने कोकसर में हिमाचली लोकगीत के साथ नाटी डाली। नाटी में कई राज्यों से आए सैलानी भी झूमने को विवश हुए। उधर, सिस्सू में बर्फ कम होने से सैलानियों ने कोकसर का रुख किया है। शनिवार को मढ़ी में भी कई पर्यटक पहुंचे और बर्फ की मोटी चादर में सेल्फी के साथ फोटोग्राफी का आनंद लिया। अगले कुछ दिन बाद सैलानी 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा का भी आनंद उठा सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें