मैदानी क्षेत्र में गर्मी के चलते देश-विदेश से पर्यटक कुल्लू की वादियों में पहुंच रहे हैं। कुल्लू में पर्यटक ब्यास की लहरों पर राफ्टिंग का रोमांच उठा रहे हैं। पर्यटकों के लिए ब्यास की जलधारा में म राफ्टिंग आकर्षण बनी हुई है। रिवर राफ्टिंग साइट बबेली और पिरड़ी में दिनभर सैलानियों का मेला लग रहा है। रविवार को सैलानियों ने बबेली से बाशिंग तक सफर राफ्ट में तय किया। राफ्टिंग को लेकर पर्यटकों में उत्साह नजर आया। रिवर राफ्टिंग से जुड़े युवा पूरन ने कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों के पर्यटक राफ्टिंग का मजा ले रहे हैं। ब्यास में पानी बढ़ा हुआ है, जिससे राफ्टिंग का रोमांच दोगुना हो गया है।