देवी-देवताओं के महाकुंभ कुल्लू दशहरा में इन दिनों देवी-देवताओं का दिव्य मिलन आकर्षण बना हुआ है। शुक्रवार को दशहरा में दो बहनों का देव मिलन हुआ। चोंग की माता पार्वती और भाड़का की माता खंडासना का देव मिलन देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। इससे पहले माता खंडासना अपने स्थायी शिविर से माता पार्वती के शिविर में पहुंचीं। जहां पर देव मिलन की परंपरा को निभाया गया। देव मिलन के बाद दोनों बहनें एक ही शिविर में बैठीं। देवियों के दर्शनों को भक्तों की भीड़ उमड़ी।