ग्राम पंचायत गड़सा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गड़सा, भलान-एक, हुरला, ज्येष्ठा, पारली व दियार के लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने की।