कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित भूतनाथ मंदिर में बुधवार को देवता संगम महादेव का भव्य देवमिलन अन्य देवताओं के साथ हुआ। देवमिलन वाद्वयंत्रों की थाप पर किया गया। देवमिलन देखने के लिए यहां पर श्रद्धालु उमड़े। अगले दो दिनों तक देवता संगम महादेव शहर में देव परंपरा का निर्वहन करेंगे। शिवरात्रि पर संगम के महादेव दर्शन श्रद्धालुओं ने किए हैं।