कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर खेल मैदान में रविवार को अंडर 19 टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में लड़कों की देश भर के विभिन्न राज्यों की कुल 18 टीमें हिस्सा ले रही है। जबकि लड़कियों की 5 टीमें हिस्सा ले रही है। 17 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की ओर पहली बार करवाई जा रही इस प्रतियोगिता के लिए ढालपुर क्रिकेट मैदान को चुना गया है। वहीं खिलाड़ियों में भी कुल्लू में हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर उत्साह है।