देवसदन कुल्लू में शनिवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें लोकगीत, लोकनृत्य आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। खेल विभाग की ओर से आयोजित इस उत्सव में जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों के करीब 120 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कुल्लू के एक विद्यार्थी ने कुल्लू देशा री कहाणी गीत के माध्यम से कुल्लू की प्राचीन संस्कृति से रूबरू करवाया।