हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की परीक्षाएं करवा रहा है। 3 मार्च से दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिले में दसवीं कक्षा की परीक्षा सरकारी और निजी स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों ने दी। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा में प्रश्न आसान पूछे गए थे और उन्होंने अधिकतम प्रश्नों के उत्तर दिए हैं।