लाहौल में समुद्रतल से 11 हजार फुट की ऊंचाई पर सिस्सू में स्नो मैराथन हुई। इसमें 42, 21, 10 और 5 किमी की मैराथन दौड़ में देशभर के करीब 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मैराथन ने देश भर से आए धावक और सेना ने जवान भी शामिल हुए। स्नो मैराथन की 21 किमी केटेगरी में लद्दाख स्काउट्स के जवान छेवांग नंगदन विजेता रहे।