फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं को 18,570 फीट ऊंचाई पर होंगे भोले के दर्शन

दुनिया की सबसे कठिनतम यात्राओं में शुमार हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा गुरुवार को आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। यह यात्रा श्रद्धा, आत्मबल और साहस का अद्भुत संगम मानी जाती है। सुबह 5:30 बजे सिंहगाड़ से श्रद्धालुओं का पहला जत्था भगवान शिव के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा का विधिवत शुभारंभ प्रदेश मिल्क फेल्डरेशन के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर और जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दाैरान पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा 10 से 23 जुलाई तक चलेगी। अब तक 5,198 श्रद्धालु पंजीकरण करवा चुके हैं। हर दिन 800 श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी। यात्रा शुरू करने से पहले हर श्रद्धालु की मेडिकल जांच जरूरी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें