हिमाचल प्रदेश भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की योजनाओं का फायदा लेने के लिए ईकेवाईसी करना जरूरी होगा। जिला श्रम कल्याण बोर्ड अधिकारी शशांक मिन्हास ने बताया कि भवन एवं अन्य कामगार के लिए श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फायदा उन्हीं कामगारों को मिलेगा जो ईकेवाईसी करेगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड के तहत शिक्षा, चिकित्सा, छात्र एवं छात्रावास, बेटी जन्म उपहार, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन सहित 14 प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। योजनाओं का लाभ लेने के लिए ईकेवाईसी जरूरी होगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थी अपनी ईकेवाईसी श्रम कल्याण बोर्ड के कार्यालय के अलावा पोर्टल के माध्यम से करवा सकते हैं।