पर्यावरणविद सोनम वांगचुक देश के युवाओं के मसले को लेकर अनशन पर शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली में बैठे थे। लेकिन सरकार उनकी उनकी बात को अनसुना कर रही है। ऐसे में देश को एक क्रांति की जरूरत है, यह बात कुल्लू में पत्रकार वार्ता करते हुए स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कौशलेन्द्र नारायण ने कही। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि वह अपना एक प्रतिनिधिमंडल सोनम वांगचुक से मिलने भेजे और मसले को लेकर बात करें साथ में शिक्षा मंत्री को पद से हटाया जाए।