सांसद कंगना रणाैत का सैंज पहुंचने पर भाजपा मंडल सैंज व घाटी की जनता ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। लक्ष्मी-नारायण मंदिर सैंज में माथा टेकने के बाद मंदिर प्रांगण में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद कंगना रणाैत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। इस मौके पर बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित रहे। इसके साथ पोषण अभियान के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प कुपोषण मुक्त भारत के लिए सांसद कंगना रणाैत ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के सैंज में कुपोषित बच्चों के अलावा गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को निशुल्क पोषण किट वितरित कीं। इस दौरान सांसद कंगना ने पौध रोपण भी किया।