फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: भुंतर की जनता को राहत, गृह कर को लेकर हुए नए आकलन पर लगाई रोक

भुंतर शहर में गृह कर को लेकर हुए नए आकलन से परेशान लोगों को राहत मिल गई है। यह जानकारी नगर पंचायत भुंतर के पार्षदों को कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दी है। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत भुंतर के उपाध्यक्ष अजय किशोर, पार्षद दिनेश शर्मा, पवन कुमार, उर्मिला सहित मनोनित पार्षदों ने एक मांगपत्र सौंपा था, जिसमें उन्होंने गृह कर के आंकलन में बढ़ी दरों को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने इस पत्र को टिप्पणी के साथ शहरी विकास निदेशक को भेजा गया था। लिहाजा, अब इसको लेकर उन्हें एक पत्र मिला है जिसमें भुंतर में गृह कर के नए आकलन को रोक दिया गया है और आने वाले समय में इसको लेकर जनता से बातचीत कर एक साधारण सी बढ़ौतरी करने की बात की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें