कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में सोमवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से रेफरल ड्रॉ निकाला गया। इसमें कार, मोटरसाइकिल सहित अन्य इनाम निकले। दशहरा से पहले रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से लॉटरी टिकट जारी किए गए थे। उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष तोरुल एस रवीश ने लाटरी ड्रा का शुभारंभ किया। कला केंद्र में काफी अधिक संख्या में लोग भी मौजूद रहे।