फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू जिले में रेड ब्यूट प्लम के बेहतर मिल रहे दाम, बागवान खुश

कुल्लू जिले की सब्जी मंडियों में बागवानों को प्लम के बेहतर दाम मिल रहे हैं। सोमवार को भुंतर सब्जी मंडी में रेड ब्यूट प्लम 130 से 140 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। ए ग्रेड प्लम के बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। रेड ब्यूट प्लम की खेप मंडियों में आने लगी है। हालांकि, शुरुआत से ही प्लम के दाम बेहतर मिल रहे हैं। बागवान रेवत राम ठाकुर, मोहर सिंह, नानक चंद और शेर सिंह ने कहा कि सेब के साथ अब प्लम की तरफ भी बागवानों का रुझान बढ़ता जा रहा है। प्लम की अर्ली किस्म तैयार करने में तीन से चार साल लगते हैं। इसलिए बागवान अब बगीचों में सेब के साथ प्लम भी लगा रहे हैं। कहा कि मंडियों में बागवानों को प्लम के अच्छे दाम मिल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें