फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में महिला की मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, एबीवीपी ने निकाली रैली

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हाल ही में एक महिला की माैत के मामले को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। धरने में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, सामाजिक संगठन और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस अवसर पर एबीवीपी के जिला संयोजक ऋतिक कार्तिक ने कहा कि यदि मामले में दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे भी आंदोलन जारी रखेगा। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। इस दौरान महाविद्यालय कुल्लू से क्षेत्रीय अस्पताल के लोग होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें