पिरड़ी महादेव शुक्रवार को लाव-लश्कर के साथ त्रांबली के लिए रवाना हो गए हैं। दोपहर बाद देवता पिरड़ी से त्रांबली गांव के लिए निकले। ढालपुर पहुंचने पर लोगों ने देवता का स्वागत किया। जगह-जगह पर देवता के समक्ष श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। इसके बाद देवता पिरड़ी महादेव ने भगवान रघुनाथ से भव्य देवमिलन किया। देवमिलन के बाद देवता त्रांबली की ओर रवाना हुए। गौर रहे कि देवता त्रांबली मेले में देव परंपरा का निर्वहन करेंगे। यहां पिरड़ी महादेव का देवता बिजली महादेव के साथ देवमिलन भी होगा।