लाहौल-स्पीति जिला परिषद वार्ड नंबर 6 सिस्सू में उपचुनाव के लिए मतदान आरंभ हो गया है। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं, कुल्लू की बल्ह दो पंचायत में भी उपप्रधान के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत खंगसर के एक मतदान केंद्र में बड़ी संख्या में लोग मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं।